स्वप्न में वो लोग कुछ दिखाई पड़ जाते हैं। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
- Pawan Dubey
- May 2, 2023
- 1 min read
स्वप्न में वो लोग कुछ दिखाई पड़ जाते हैं। जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह किस बात का संकेत है ? मुझे क्या करना चाहिए? देखिए अगर स्वप्न में वह आपसे कुछ खाने पीने की चीजें मांगते हो।या कुछ करने के लिए कहते हो। तब तो वह विचारणीय है। ऐसा कुछ नहीं कहते। या ऐसा कुछ नहीं मागते हैं। तब तो ज्यादा कुछ चिंता की बात नहीं। यहां एक विचार और है। यदि आपके जीवन काल में परेशानी है,कष्ट है, संघर्ष की स्थिती है। तब तो पितरों की शांति करनी चाहिए। त्रिपिंडी श्राद्ध कराना चाहिए। पितरों के निमित्त अमावस्या के दिन घी का दीपक जलाना चाहिए। वैसे आप करिए या कोई विशेष श्रेष्ठ समय हो, अवसर हो, अक्षय नवमी, अक्षय तृतीया इत्यादि। ऐसे समय में पितृपक्ष में उनके लिए तर्पण इत्यादि की व्यवस्था की जाए। इस तरह के सपने अगर आ रहे हैं, तो उससे राहत मिल जाएगी।

Comments