यदि विवाह शनि की साढ़ेसाती में या राहु की महादशा में हो जाए।
- Pawan Dubey
- Sep 19, 2023
- 1 min read
यदि विवाह शनि की साढ़ेसाती में या राहु की महादशा में हो जाए। तो क्या वैवाहिक जीवन में परेशानी होगी? और यदि हां,तो क्या उपाय करना चाहिए? देखिए वैसे तो इस काल में विवाह नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि हो क्योंकि राहु की दशा 18 साल की ,साढ़ेसाती 7:30 साल की होती हैं। तो इसमें अगर विवाह हो जाए। तो घबराने की कोई बात नहीं। किसी भी तरह के कष्ट और परेशानी से बचने के लिए, दोनों दंपत्ति अर्थात् पति-पत्नी मां गौरी को शुक्रवार के दिन एक साथ जाकर के सफेद कनेर का पुष्प अर्पित करें। घी का दिया उनके सम्मुख जलाएं। और साथ ही साथ घर में कम से कम 11 पूर्णिमा सत्यनारायण व्रत की कथा ब्राह्मण को बुलाकर के कराया जाए।ब्राह्मण से आशीर्वाद लिया जाए। नि:संदेह दांपत्य जीवन सुखद होगा।

Comments