यदि आप की प्रॉपर्टी कोई विवादित है, जिस पर केस चल रहा हो पैतृक संपत्ति हो,
- Pawan Dubey
- Jan 29, 2023
- 1 min read
यदि आप की प्रॉपर्टी कोई विवादित है,जिस पर केस चल रहा हो पैतृक संपत्ति हो,जो विवादित है,तो उसका कागजात भूल कर भी घर में अग्नि कोण मेंअगर कोई कमरा है। दक्षिण की तरफ कोई कमरा है। अथवा रुपए पैसे के साथ जहां आप अपना पैसा धन-संपदा रखते हैं।या ऐसे कागजात प्रॉपर्टी के जिस पर कोई विवाद ना हो,उसके साथ रखेंगे तो समझ लीजिए। यह धीरे-धीरे आपको तबाह और बर्बाद कर देगा। अग्नि कोण वाले घर में रखते हैं,तो केस समाप्त ही नहीं होगा। दक्षिण वाले कमरे में रखते हैं,तो आपके मरने तक केस चलता रहेगा।और आपके मरने के बाद भी केस जारी रहेगा। पैसे के साथ रखेंगे।तो आपका सारा पैसा कोर्ट कचहरी में बर्बाद होगा। केवल मात्र एक ऐसा स्थान है,जहां ऐसी प्रॉपर्टी के कागजात रख कर के आप शीघ्र ही कोर्ट कचहरी से मुक्ति पा सकते हैं। और वह स्थान है घर का ईशान कोण अथवा जहां भगवान की प्रतिमा है,इत्यादि रखते हैं पूजन स्थल है,वहां पर ऐसी प्रॉपर्टी के कागजात को रखिए। लाभ होगा।

Comments