बुध, गुरु और शुक्र यह तीनों ग्रह। इनकी जो दशा होती है।
- Pawan Dubey
- Sep 25, 2023
- 1 min read
बुध, गुरु और शुक्र यह तीनों ग्रह। इनकी जो दशा होती है। जन्म कुंडली में यदि यह कारक है। तब तो कहना ही नहीं बेहद श्रेष्ठ फल प्रदायक होते हैं। यदि यह जन्म कुंडली में कारक हो करके बुरे भाव में बैठे हैं। तब भी यह सफलता प्रदायक बनते हैं।
यदि यह तीनों ग्रह जन्म कुंडली में अकारक हों, तब भी इनकी दशा अंतर्दशा इस कदर कष्टदायक दिखाई नहीं पड़ती। कि यह जातक के लिए जानलेवा सिद्ध हो जाएं। कष्ट देते हैं।परंतु यह कारक होकर के नीचे राशि में भी चले जाएं। और साथ ही साथ पाप ग्रह से दृष्ट अर्थात् पाप पीड़ित हों जाएं। तब यह विशेष कष्टप्रद हो जाते हैं। और संभव है, तब यह अपनी दशा और अंतर्दशा में यह जातक को विशेष कष्ट प्रदान करें। परेशानी दें और जातक को बर्बाद कर दें। अर्थात् जातक को अर्श से फर्श पर लाकर गिरा दें।

Comments