प्रश्न है? जिनके माता-पिता जीवित हैं क्या वह त्रिपिंडी श्राद्ध कर सकते हैं?
- Pawan Dubey
- Mar 22, 2023
- 1 min read
प्रश्न है? जिनके माता-पिता जीवित हैं क्या वह त्रिपिंडी श्राद्ध कर सकते हैं? त्रिपिंडी श्राद्ध वैदिक श्राद्ध हैं। नि:संदेह इस श्राद्ध में पिंड से संबंधित क्रियाएं होती है। लेकिन यहां त्रिपिंडी का अर्थ है तीन पिण्ड ब्रह्मा, विष्णु, महेश। अगर देखा जाए जितने भी पिंडदान से संबंधित कर्म होते हैं। उसमें मंत्र भाग का प्रयोग बेहद कम होता है जबकि त्रिपिंडी श्राद्ध में केवल ही केवल वैदिक मंत्रोचार के द्वारा ही ब्रह्म सूक्त रुद्र सूक्त और साथ ही साथ पुरुसूक्त का इसमें पाठ होता है। तो यह त्रिपिंडी श्राद्ध कोई भी कर सकता है। माता-पिता का जीवित रहना या ना रहना इसमें कोई लेना-देना नहीं। एक बालक भी त्रिपिंडी श्राद्ध कर सकता है।

Comments