प्रश्न है,कि रुद्राक्ष धारण करने की विधि और नियम क्या है?
- Pawan Dubey
- Mar 27, 2023
- 1 min read
प्रश्न है कि रुद्राक्ष धारण करने की विधि और नियम क्या है? रुद्राक्ष पहन कर स्नान किया जा सकता है? 10 मुखी रुद्राक्ष हर कोई पहन सकता है,क्या? बिल्कुल 10 मुखी रुद्राक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप माना गया है। इसे सभी पहन सकते हैं। रुद्राक्ष धारण करने का कोई विशेष नियम नहीं हैं। रुद्राक्ष पहन कर स्नान किया जा सकता है,परंतु शौच इत्यादि पहन कर जाना रुद्राक्ष ठीक नहीं है। सो रुद्राक्ष शौच आदि क्रिया से पूर्व ही उतार दें। उसके बाद ही शौच आदि कर्म के पश्चात् और स्नान करके उसे धारण करें। पहली बार जब धारण करना हो,तो उसके लिए सबसे अच्छा यह है,कि कोई भी चीज एक सामान्य वस्त्र हो, आभूषण हो, रुद्राक्ष हों,रुद्राक्ष को भगवान शिव का साक्षात स्वरूप माना गया है। तो भगवान को पहले चीजें अर्पित कर देनी चाहिए। इसके बाद ही उसको धारण करना चाहिए। पहली बार जब धारण कर रहे हो तो भगवान शिव मानकर पूजा करें।भगवान शिव को अर्पित करें। इसके पश्चात् ही उसे स्वयं धारण करें।

Comments