प्रश्न है,कि यदि कोई व्यक्ति चंचल हो? तो यह
- Pawan Dubey
- Mar 27, 2023
- 1 min read
प्रश्न है,कि यदि कोई व्यक्ति चंचल हो? तो यह किस ग्रह का प्रभाव होगा। चंचलता मन की चंचलता चंद्रमा से, शारीरिक चंचलता बल से अर्थात् मंगल से होता है। जन्म कुंडली में चंद्रमा और मंगल दोनों के प्रभाव विशेष रूप से लग्न पर होने से जातक के अंदर चंचलता या अस्थिर वृत्ति आ जाती है। एक उदाहरण से समझे तो यदि मीन लग्न की कुंडली हो और मीन लग्नगत अगर चंद्रमा पर कहीं से मंगल की दृष्टि पड़ जाए। तो ऐसा बालक नि:संदेह बेहद उधमी और चंचल स्वभाव का होगा। केवल बच्चे की बात नहीं कर रहा हूं बड़ा होने पर भी वह चंचल ही रहेगा।

Comments