प्रश्न है? कि मैंने कभी पूजा करने से पहले आचमन नहीं किया, संकल्प नहीं लिया।
- Pawan Dubey
- Apr 16, 2023
- 1 min read
प्रश्न है? कि मैंने कभी पूजा करने से पहले आचमन नहीं किया, संकल्प नहीं लिया। तो क्या मेरी अब तक की पूजा निष्फल हो जाएगी। किया हुआ धर्म कार्य, कभी भी निष्फल नहीं जाता। परंतु जब आप नियम पूर्वक उसको करते हैं। संकल्प पूर्वक करते हैं। तो उसे सही दिशा मिल जाती है। फिर संकल्प करने का एक मतलब यही है। कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं। और जितनी मैंने प्रतिज्ञा की है। मैं उसे पूरा करूंगा। अगर वह मैंने नहीं पूरा किया। तो आप गौर करिए संकल्प में आप अक्षत लेते हैं, पैसा लेते हैं,सुपारी लेते हैं। अर्थात् मुझे अन्न ना मिले,धन ना मिले,मुझे कुछ भी ना मिले। इन्हीं बातों को लेकर हाथ में हम प्रतिज्ञा करते हैं। परमात्मा का नाम प्रतिज्ञा से नहीं पता, आप किसी भी तरह से करेंगे आपको उसका लाभ को मिलेगा।

Comments