प्रश्न है, कि जाप करते नींद बहुत आती है। कई बार माला बीच में हाथ से
- Pawan Dubey
- Jan 2, 2024
- 1 min read
प्रश्न है, कि जाप करते नींद बहुत आती है। कई बार माला बीच में हाथ से छूट जाता है। तो क्या इसका दोष लगेगा। मैंने बहुत प्रयास किया पर ऐसा होता ही नहीं कैसे इससे बचे? जब आप प्रातः काल जप करने बैठते हैं, या कभी भी जप करने बैठते हैं, तो मन उस समय शांत हो जाता है। वातावरण भी लगभग शांत रहे। तो नींद आना बेहद स्वाभाविक है। और विशेषकर आप व्यस्त रहते हों ,और नींद पूरी ना हो। तो नींद आना स्वाभाविक है। लेकिन प्रातः काल यदि ब्रह्म मुहूर्त में पूजा की जाए। 3,4,5 बजे तक । तो आप विश्वास मानिए आजमा करके देख लीजिए। उसे समय जप करते समय आपको नींद नहीं आएगी। जो समय बनाया गया है, ब्रह्म मुहूर्त का इसीलिए।

Comments