प्रश्न है,कि कुंडली में विवाह की दिशा कैसे देखते हैं?
- Pawan Dubey
- Mar 27, 2023
- 1 min read
प्रश्न है,कि कुंडली में विवाह की दिशा कैसे देखते हैं? और वह कैसे देखनी चाहिए?
जन्म स्थान से या पिता के घर से या फिर जिस घर में हम रहते हैं, वहां से।
विवाह की दिशा जन्म कुंडली में सप्तम भावस्थ जो राशि है,उसकी राशि पति कि जो दिशा है, उससे अथवा जन्म कुंडली में जहां शुक्र बैठे हैं। वहां से ठीक सात घर आगे आइए। सात घर आगे आने पर जो राशि आपको दिखाई पढ़ रही है,उस राशि के जो राशि पति हैं,उनकी दिशा में। विवाह होता है।
विवाह कहां से देखा जाना चाहिए?
इस प्रश्न का जवाब है,कि जातक जिसके विवाह के बारे में हम विचार कर रहे हैं। उसके जीवन का अधिकाधिक समय जहां व्यतीत हुआ हो। चाहे पिता का घर हो,चाहे पिता नौकरी कई बार इधर-उधर करते चलते हैं,तो साथ -साथ बच्चे भी जाते हैं। तो जहां उसका अधिकाधिक समय बीता हुआ हो। वहीं से विवाह की दिशा देखनी चाहिए।

Comments