प्रश्न है?कि अगर कार्य क्षेत्र पर हैं, और मानसिक जप किया जा रहा है,
- Pawan Dubey
- Apr 16, 2023
- 1 min read
प्रश्न है?कि अगर कार्य क्षेत्र पर हैं, और मानसिक जप किया जा रहा है,तो इससे लाभ होगा। भगवान राम का नाम, आप अपने इष्ट का नाम,आराध्य का नाम कहीं भी किसी भी अवस्था में कभी भी लिया जाए। वह लाभप्रद ही है। बाकी की चीजें शायद लाभ ना दें। लेकिन भगवान का नाम, भगवत नाम स्मरण कभी भी,कहीं भी,किसी भी अवस्था में अगर करते हुए अपने कार्य को लिया जाए। तो इससे श्रेष्ठ क्या हो सकता है। आपका प्रत्येक कार्य पूजा बन जाएगा। उदाहरण से आप अपने ऑफिस के कार्य में हैं। टेबल वर्क में है,या फील्ड वर्क में है। पर भगवान का नाम भी साथ-साथ में ले रहे हैं। तो आप समझ लीजिए आपका यह फील्ड वर्क, आपका यह ऑफिस में किया जाने वाले कार्य,यही पूजा हो जाएगा। यही पूजा का क्रम है।और पूजा के क्रम में आप भगवान का नाम ले रहे हैं। तो बिल्कुल उसका शत प्रतिशत लाभ होगा।

Comments