प्रश्न है? अगर कुंडली में त्रिकोण में कोई भी ग्रह ना हो,
- Pawan Dubey
- Mar 22, 2023
- 1 min read
प्रश्न है? अगर कुंडली में त्रिकोण में कोई भी ग्रह ना हो, तो व्यक्ति दरिद्र हो जाता है। जवाब है नहीं। यह अवश्य है,कि जन्म कुंडली का केंद्र और त्रिकोण ग्रहों से युत हो ग्रह उसमें बैठे हुए हो,तो यह ठीक है। खाली नहीं होना चाहिए विशेषकर इसमें भाव का सुप्त होना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। कुंडली के केंद्र के भाव या त्रिकोण के भाव सुप्त हो जाएं। तब तो कहना ही नहीं जैसे पंचम और नवम को त्रिकोण कहते हैं। व्यक्ति का ज्ञान ही सुप्त हो जाए। व्यक्ति का भाग्य ही सुप्त हो जाए। तो उसके जीवन में फिर क्या बचेगा। त्रिकोण में शुभग्रह हो, त्रिकोण पर शुभ ग्रहों की दृष्टि हो,तो यह अत्यंत श्रेष्ठ है। त्रिकोण में पाप ग्रह यानी नवम भाव में त्रि - त्रिकोण में तो ठीक हैं लेकिन पंचम में नहीं।

Comments