पूजा करते समय जो कर्म साक्षी दीपक जलाया जाता है।
- Pawan Dubey
- Sep 19, 2023
- 1 min read
पूजा करते समय जो कर्म साक्षी दीपक जलाया जाता है। वह पूजा खत्म होने तक जलना चाहिए? या अगर वह बीच में बुझ जाए,तो क्या बाद का पूजा और जप मान्य नहीं होगा? देखिए पूजा और जप जितना भी करेंगे, जैसे भी करेंगे। सब मान्य होगा। लेकिन बात जब कर्म साक्षी दीपक की चल रही है। तो सीधी सी बात है। उसे बीच में नहीं बुझना चाहिए। अर्थात् उसमें पहले से ही घी ,तेल पूरित करके उस पात्र में रखे। कि जितनी पूजा है। आपकी उसके बाद तक वह कम से कम जलता रहे। बीच में बुझ जाना, तो हम उसे बहुत शुभ शगुन तो नहीं ही कहेंगे।

Comments