नित्य पूजा-पाठ राहु- काल में क्या कर सकते हैं? और पहले से पूजा-पाठ
- Pawan Dubey
- Apr 16, 2023
- 1 min read
नित्य पूजा-पाठ राहु- काल में क्या कर सकते हैं? और पहले से पूजा-पाठ कर हो और बीच में राहु-काल आ जाए। तो क्या पूजा बीच में रोक नहीं पड़ती है? यह कैसी भ्रांति है? पता नहीं। पर इस भ्रांति से आप लोग बाहर आइए। राहु-काल का पूजा-पाठ से कोई लेना देना नहीं होता है। बल्कि यहां तक जान लीजिए। राहु-काल का अब आप अपने जीवन काल में विशेष शुभ कार्य जो पहली बार कर रहे हों। पूजा क्या आप जीवन में पहली बार कर रहे हैं? तो ऐसा नहीं है। पर बीच में आए तो कोई मतलब ही नहीं। राहु-काल भी एक समय है। उस समय कोई विशेष शुभ कार्य प्रारंभ नहीं करना चाहिए। किसी शुभ कार्य का संकल्प नहीं करना चाहिए। अब इसका यह मतलब नहीं होता कि कहीं आप अपनी दिनचर्या छोड़ दीजिए। कई बार मैंने लोगों को सुना है,कि राहु-काल में प्रातःकाल की पूजा छोड़ देते हैं। इंतजार करते हैं। क्या गलत है।राहु-काल से उसका कोई लेना-देना नहीं।

Comments