जीवन में जब कभी भी आप परेशानी महसूस करें। ऐसा आपको
- Pawan Dubey
- Aug 9, 2023
- 1 min read
जीवन में जब कभी भी आप परेशानी महसूस करें। ऐसा आपको लगे,काम बाधित हो रहा है।लाभ की स्थिति बाधित हो रही है।सफलता बाधित हो रही है। तो एक काम करिए। मंगलवार को या शनिवार को प्रातः काल अपनी लंबाई के बराबर का लाल रंग का कच्चा सूत जो होता है,वह ले लीजिए। और सुपारी अथवा जटे या जलदार वाला नारियल वह लेकर चले जाइए, किसी नदी के किनारे जो आप की लंबाई वाला धागा है उसको सुपारी अथवा नारियल में बांध दीजिए। और बहते जल में प्रवाहित कर दीजिए। जब तक वह बह रहा है, उसे देखिए। सुपारी तुरंत डूब जाता है,लेकिन फिर भी धागा अगर पर्याप्त बांध दिया जाए। वह भी डूबेगा नहीं बहता दिखाई पड़ेगा। और नारियल को बांध देंगे तो वह भी डूबेगा नहीं बहता चला जाएगा। जब तक वह बहता हुआ जा रहा है, देखिए और मन ही मन यह कल्पना करिए कि मेरी जितनी भी परेशानियां और कष्ट थी।वह सब मुझसे दूर जा रही है। समस्या से शीघ्र मुक्ति मिलेगी।

Comments