जन्म कुंडली में यदि देव गुरु बृहस्पति सिंह राशि में हों,
- Pawan Dubey
- Apr 16, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली में यदि देव गुरु बृहस्पति सिंह राशि में हों, और ऐसे देव गुरु बृहस्पति पर यदि सूर्य की दृष्टि पड़ रही हो,तो नि:संदेह ऐसा जातक प्रोफेसर, वाइस चांसलर, राज्यपाल के पद तक पहुंच सकता है।ऐसा जातक राजनीति में भी खूब सफलता हासिल करता है।अब मान लिया जाए,कि जन्म कुंडली में आपके यह योग है। परन्तु आप इनमें से किसी क्षेत्र में नहीं है। तब भी यह बात दावे के साथ कहा जा सकता है। ऐसा जातक समाज में प्रतिष्ठित,पद,मान सम्मान सब कुछ हासिल करता है। और धनवान होता है।राजा अथवा राजा के समतुल्य सुखों का भोग करने वाला होता है। करण देव गुरु बृहस्पति का सूर्य की राशि में होना और सूर्य की दृष्टि से दृष्ट हो जाना। यह शिक्षक योग और उच्च कोटि का राजयोग बन जाता है।

Comments