जन्म कुंडली में यदि केतु खराब हो तो परेशानियां भी अलग-अलग तरह की आने लगती हैं।
- Pawan Dubey
- Jan 25, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली में यदि केतु खराब हो तो परेशानियां भी अलग-अलग तरह की आने लगती हैं। जैसे जातक के साथ आकस्मिक घटनाओं का घटित होना,कोई सामान आपने कहीं रख दिया ढूंढते रह जाइए,वह आपको नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य में आपके अगर परेशानी आ गई, तो आप डॉक्टर बदल बदल कर थक जाएंगे। परंतु रोग पकड़ में नहीं आएगा। केतु जीवन में ऐसी ही आकस्मिक स्थितियों को उत्पन्न करते हैं। केतु के खराब होने से गुप्त रोग की भी प्रबल संभावना बन जाती है। अगर आप केतु के पीड़ित होने के कारण जीवन में भ्रामक स्थितियों के कारण आप बहुत परेशान हैं। तो एक सरल उपाय हमेशा करिए।अपने पास हाथी का दांत रखिए। हाथी के दांत को जल में डालकर उसी जल से स्नान करिए। और फिर उस हाथी दांत को अपने पास रखिए। केतु जन्य पीड़ा से मुक्ति मिल जाएगी।

Comments