जन्म कुंडली में देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में हो
- Pawan Dubey
- Jan 25, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली में देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि में हो,अर्थात् अपनी उच्च राशि,धनु राशि अर्थात् अपनी मूल त्रिकोण स्व राशि,मीन राशि अथवा कुंभ राशि में हो,और ऐसे देव गुरु बृहस्पति पर,यदि सूर्य की दृष्टि हो,अथवा इन्हीं चार राशियों में देव गुरु बृहस्पति हो और सूर्य से केंद्र में हो अर्थात 1,4,7 ,10 का संबंध हो रहा हो। तो समझ लीजिए ऐसा जातक अपने कुल खानदान में सबसे आगे जाने वाला है। सफलतम ऐसा जातक उच्च कोटि का धार्मिक, विद्वान, बुद्धिमान और समाज में पूज्य अवश्य होगा। उसकी कही बात को लोग सुनेंगे, मानेंगे ऐसा जातक अगर राजनीति में प्रवेश कर जाए,तो राजनीति में भी लोग उसका सम्मान करेंगे। और कभी उस पर कोई आरोप नहीं लगेगा।

Comments