जन्म कुंडली में कोई भी ग्रह अगर अपनी उच्च राशि में बैठा हुआ हो,
- Pawan Dubey
- Mar 22, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली में कोई भी ग्रह अगर अपनी उच्च राशि में बैठा हुआ हो,और कैसा हो,तो अपने मित्र ग्रह से युत हो और साथ ही साथ किसी मित्र ग्रह की दृष्टि भी हो,तो इसमें कोई संशय नहीं ,कि ऐसा जातक राजाओ का राजा होगा।एक उदाहरण से समझिए, जैसे मेष राशि में सूर्य बैठे हैं,तो सूर्य उच्च के हो गए,अब अपने मित्र मान लीजिए मंगल के साथ बैठे हैं।और ऐसे दोनो ग्रहो की युति पर देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि पड़ जाये।तो समझ लीजिए, ऐसा जातक राजाओं का राजा होगा। यानी यह योग विशेष प्रभावी हो जाता है। जन्म कुंडली में बाकी ग्रह स्थितियां कमजोर भी हो,तो अकेला यह राजयोग जातक को जातक के जीवन काल में सभी प्रकार का सुख देने में सक्षम हैं। और इस योग के कारण ऐसा जातक नि:संदेह सभी सुखों को प्राप्त करके जीवन व्यतीत करेगा।

Comments