जन्म कुंडली के दशम भाव में यदि मंगल और बुध की युति हो,
- Pawan Dubey
- Sep 10, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली के दशम भाव में यदि मंगल और बुध की युति हो, तो यह युति अत्यंत श्रेष्ठ मानी गई है। ऐसा जातक अत्यंत बुद्धिमान, वैज्ञानिक और अपनी बुद्धिमत्ता के कारण राजा से सम्मानित होता है। राजा से सम्मानित होने का मतलब आज इस परिवेश में सरकार के द्वारा, केंद्र सरकार के द्वारा उसको सम्मान दिया जाए। और ऐसे ही जातक नोबेल पुरस्कार विजेता भी बनते हैं। अर्थात् समझ लीजिए कहीं ना कहीं यह योग जन्म कुंडली में है।तो ऐसा जातक आम नहीं है। समाज और देश का धरोहर है। कुछ ऐसा जरूर करेगा, जिससे अपने परिवार का अपने देश का नाम रोशन करेगा।

Comments