जन्म कुंडली का सप्तम भाव यदि सुप्त हो जाए।
- Pawan Dubey
- Mar 22, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली का सप्तम भाव यदि सुप्त हो जाए।अर्थात् सप्तम भाव में कोई ग्रह न हो किसी ग्रह की दृष्टि ना हो, तो ऐसी अवस्था में अपने शुक्र को बलवान करिए। शुक्र को बलवान करने के लिए गौ सेवा, स्त्री का सम्मान, सफेद वस्त्र धारण करना। नवम भाव सुप्त हो जाए, तो भाग्य का साथ नहीं मिलता। गुरु को बलवान करिए और गुरु को बलवान करने के लिए केसर का तिलक और गुरुवार के दिन तर्जनी अंगुली में सोने का छल्ला धारण करें। गुरुवार का व्रत करिए। लाभ भाव भी यदि आपका सुप्त है। लाभ पर किसी ग्रह की दृष्टि ना हो कोई ग्रह ना बैठा हो, तो लाभ भाव सुप्त माना जाएगा। लाभ भाव की स्थिति ठीक करने के लिए गुरु को बलवान करिए। गुरु बली हो जाएंगे लाभ की स्थिति ठीक हो जाएगी।

Comments