जन्म कुंडली अध्ययन करते समय दशम भाव का विशेष रूप से आप को ध्यान रखना चाहिए।
- Pawan Dubey
- Sep 9, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली अध्ययन करते समय दशम भाव का विशेष रूप से आप को ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष के मर्मज्ञो का मानना है,कि दशम भाव में एक भी ग्रह है। तो यह तय है कि ऐसा जातक अपने जीवन काल में, अपने कुल खानदान में बेहतर करने वाला है। उसका विकास बाकियों की अपेक्षा बहुत अच्छा होगा। ज्योतिष शास्त्र का ऐसा मानना है कि दशम भाव में अगर पाप ग्रह हो और उस पाप ग्रह पर किसी शुभ ग्रह की दृष्टि पड़ जाए। तो यह अत्यंत श्रेष्ठ और शुभ फल प्रदायक है।हालांकि इसका उल्टा कर दें, कि दशम भाव में शुभ ग्रह हों और पाप ग्रह की दृष्टि पड़ जाए। यह उतना श्रेष्ठ नहीं। परंतु अगर दशम में पाप ग्रहों और शुभ ग्रह की दृष्टि पड़ जाए। तो समझ लीजिए दशम भाव मजबूत हो जाएगा। दशम भाव पाप ग्रह के चलते मजबूत तो होगा ही। शुभ ग्रह की दृष्टि से और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। और ऐसा जातक सफलता प्राप्त करने के लिए हर तरह का यत्न करेगा। और सफल हो जाएगा।

Comments