जन्म कुंडली अध्ययन करते समय, जातक के आने वाले जन्म का भी
- Pawan Dubey
- Apr 16, 2023
- 1 min read
जन्म कुंडली अध्ययन करते समय, जातक के आने वाले जन्म का भी ख्याल अवश्य रखना चाहिए। यदि जन्म कुंडली के अष्टम भाव में, राहु दिखाई पड़े। तो यह संभव है कि राहु इस जन्म में जातक को कष्ट और परेशानी दे। परंतु ऐसे जातक का अगला जन्म बहुत बढ़िया होने वाला है। नि:संदेह आने वाले जन्म में वह किसी राज कुल अर्थात् आज के इस परिवेश में किसी धनी परिवार में,धनवान परिवार में जन्म लेगा। वही जन्म कुंडली मिथुन या कर्क लग्न की है। और अष्टम भाव पर शनि देव की दृष्टि है। तो ऐसा जातक मृत्यु के उपरांत विष्णु लोक को प्राप्त करने वाला, और वही अष्टम पर ना किसी ग्रह की दृष्टि है। और ना ही अष्टम में कोई ग्रह है। ऐसा जातक मृत्यु के उपरांत ब्रह्मलोक को जाने वाला, ऐसे जातक को श्रेष्ठ कर्म करने की ही सलाह दीजिए।

Comments