कोई कहता है,कि जिस दिन सूर्य देव की आराधना करें। शनिदेव की आराधना पूजा नहीं करनी चाहिए।
- Pawan Dubey
- Apr 16, 2023
- 1 min read
कोई कहता है,कि जिस दिन सूर्य देव की आराधना करें। शनिदेव की आराधना पूजा नहीं करनी चाहिए। क्या यह सत्य है? नहीं यह बिल्कुल सत्य नहीं है जब भी आप यज्ञ अनुष्ठान इत्यादि को देखेंगे।तो वहां नवग्रह की पूजा होती है,तो नवग्रह में तो सभी आ जाते हैं। तो किसी अज्ञान या अज्ञानता वश किसी ने ऐसा कह दिया है। सूर्य और शनि-पिता पुत्र हैं।आप ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अगर पूछ रहे हैं।या जान रहे हैं। तो यह तय जानिए कि यह नैसर्गिक शत्रु है।जैसे एक प्रकाश का कारक और एक अंधेरे का कारक, दोनों में आपसी समानता नहीं है। लेकिन यदि बात देवता के रूप में पूजा की आएगी। तो बिल्कुल एक साथ नौ ग्रहों की पूजा होती है। और एक साथ ही नौ ग्रहों की पूजा होनी भी चाहिए।

Comments