अगर शनि की दृष्टि राहु पर हो, तो क्या करें? देखिए शनि और राहु
- Pawan Dubey
- Sep 9, 2023
- 1 min read
अगर शनि की दृष्टि राहु पर हो, तो क्या करें? देखिए शनि और राहु का जब भी दृष्टि संबंध बनता है। एक दुर्योग का निर्माण होता है। जिसे हम श्रापित दोष कहते हैं। अब यह दोनों के दोनों जिस भाव से संबंध बनाएंगे। अर्थात् जहां राहु बैठे हैं और उन पर शनि की दृष्टि है। अथवा शनि बैठे हैं, और राहु की दृष्टि पड़ रही है। तो वह उस भाव को पूरी तरह से विच्छेद कराएंगे। उस भाव के प्रभाव से। विशेषकर उस भाव से संबंधित यदि कोई रिश्ता जुड़ा हुआ है, तो उससे तो वह और ज्यादा दूर करा देंगे। उस रिश्ते को क्षति पहुंचा देंगे। अगर किसी भी कुंडली में ऐसी स्थिति है, तो पहले तो इसकी शांति कराएं। अगर जातक जब तक शांति नहीं करा सकता। तो उसका सबसे सरल तर्क है। जब भी कुंडली में राहु जन्य कोई भी पीड़ा,शनि जन्य कोई भी पीड़ा हो, तो भोलेनाथ की आराधना शुरू कर दीजिए। भगवान शिव की निरंतर आराधना से शनि और राहु जन्य पीड़ा से मुक्ति मिल जाती है।
Comentarios